प्रश्न 1 : एक छिपकली कितने वर्षों तक जीवित रह सकती है ?
उत्तर : एक छिपकली अंडे की गर्दन में पूरे बारह महीने तक ज़िंदा रह सकती है। प्रजातियों के आधार पर यह छिपकलियां 18 महीनों से लेकर सात वर्षों तक जीवित रहती हैं। जबकि कुछ छिपकलियां 50 वर्षों तक जीवित रह सकती है।
प्रश्न 2 : सचिन तेंदुलकर ने एक बार क्यों पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेला था ?
उत्तर : 20 जनवरी 1987 को CCI के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के वैबॉर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक प्रदर्शनी मैच रखा गया था। भारत की बल्लेबाज़ी के समय पाकिस्तान के दो खिलाड़ी जावेद मियांदाद और अब्दुल कदीर ने मैदान छोड़ दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान के पास कोई सब्टिटूट खिलाड़ी का विकल्प नहीं रह गया था। उस समय 14 वर्षीय भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ही पाकिस्तान की ओर से फील्डिंग की थी।
प्रश्न 3 : आखिर सर काटने के बाद भी कोई कॉकरोच 9 दिनों तक कैसे जीवित रह सकता है ?
उत्तर : ऐसा इसलिए होता है, क्यूंकि एक कॉकरोच मुँह के बदले अपने शरीर के छिद्रों से सांस लेता है। 9 दिन के बाद भी इनके मरने का कारण सर नहीं, बल्कि प्यास होता है। क्यूंकि सर काट जाने से यह पानी नहीं पी पाते हैं।
प्रश्न 4 : प्रतिदिन दौड़ने से क्या लाभ मिलता है ?
उत्तर : प्रतिदिन नियमित रूप से दौर लगाने पर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और हर दिन एक घंटा दौड़ने से 700-850 तक कैलोरी बर्न होती है। इससे फैट की मात्रा भी कम हो जाती है। और लिगामेंट मज़बूत रहते हैं।
प्रश्न 5 : अस्पताल में नर्स को लोग ‘सिस्टर’ के नाम से क्यों बुलाते हैं ?
उत्तर : ‘सिस्टर’ कहने की यह पद्त्ति क्रिस्चन धर्म से अपनाई गई है। क्रिस्चन धर्म के लोग मरीज़ों तथा दूसरों की सेवा करने वाली नन को सिस्टर कहा करते थे। धीरे-धीरे जो नन नहीं भी होती थी, उन्हें सिस्टर कहा जाने लगा।

डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS Mania अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
