दोस्तों, क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर हमेशा सफ़ेद या फिर लाल रंग की ही पट्टी क्यों चढ़ाई जाती है ? आज हम आपको इसी से सम्बंधित जानकरी देंगे। हम आपको बताएँगे कि ऐसा करने का कारण क्या है ?
1. दीमक और कीड़ों से सुरक्षा के लिए
सड़क के किनारे लगे इन पेड़ों पर पेंट चढ़ाने का पहला कारण यह है कि पेड़ों की लकड़ियों में बहुत सारे कीड़े और दीमक लग जाते हैं। जिससे पेड़ को हानि होती है। इनकी लकड़ियां सड़ जाती हैं। पर जब हम इन पेड़ों को पेंट कर देते हैं, तब इनमे यह कीड़े नहीं लगते, पेड़ बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं।
2. पेड़ों को शक्तिशाली बनाये रखने के लिए
आपने देखा होगा कि कई बार हरे-हरे पेड़ों की जड़ों के पास दरारे आ जाती हैं। और कई दफा तो इनकी छाल भी अपने आप ही झड़ने लगती हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि यह पेड़ बहुत ही कमज़ोर हो जाते हैं।
इसीलिये पेड़ों की शक्ति उनकी क्षमता बनाये रखने के लिए इन पेड़ों को नीचे से पेंट कर दिया जाता है।
3. दुर्घटना से बचने हेतु
अक्सर ही रात के समय या फिर ठंड के मौसम में घने कोहरे के बीच एक वाहन चालाक सड़क के किनारे साफ़-साफ़ नहीं देख पाता, और उस वाहन के साथ दुर्घटना हो जाती है।
पेड़ों पर चढ़ी इन सफ़ेद पट्टी को दूर से ही रात्रि या घने कोहरे के बीच भी बिल्कुल साफ़ देखा जा सकता है। जिससे एक वाहन चालक दुर्घटना से बच जाता है।
4. पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए
पेड़ों को सुरक्षित तथा दीर्घायु रखने के लिए भी उनपर पेंट चढ़ाये जाते हैं। इसके साथ ही पेड़ों पर चढ़ा पेंट इस बात का संकेत भी देता है कि यह पेड़ वन-विभाग की निगरानी में है। और किसी को इन्हे कांटने का अधिकार नहीं है। इस प्रकार यह पेड़ बिल्कुल सुरक्षित रखते हैं।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS Mania अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

