सामान ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके सवाल कोई भी किसी से पूछ सकता है, सामान ज्ञान के सवाल हर जगह ही पूछे जाते है, वजह ये है की इसमें कई तरह के अलग अलग दुनिया जानवर आदि की जानकारी पढाई जाती है इससे हमें सभी तरह का ज्ञान मिलता है। हमारे मन में किसी भी तरह के सवाल आते है तो जीके से हमे उन सभी सवालो की जानकारी मिल जाती है।
प्रश्न 1 : जापान की एक अनोखी नौकरी के बारे में बताएं।
उत्तर : जापान में एक ऐसी अनोखी नौकरी भी है, जिसमे स्टाफ को ट्रेन में धक्का लगाना पड़ता है। असल में यहां की ट्रेनों में लोगों की खचाखच भीड़ हो जाती है। जिस कारण कई बार ट्रेन के दरवाजे अच्छी तरह बंद नही हो पाते हैं। इसीलिए इस नौकरी के लिए नियुक्त किए गए लोग भीड़ को बाहर से धक्का देते हुए ट्रेन की दरवाजे बंद करने में मदद किया करते हैं।
प्रश्न 2 : दुनिया के सबसे तेज़ मानव कैलकुलेटर के बारे में बताएं।
उत्तर : हैदराबाद के “नीलकंठ भानु” जिनकी उम्र केवल 20 वर्ष है। इन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड दिलाया है। और ऐसा करके उन्होंने फ्लेंसबार्ग और शकुंतला देवी का भी रिकॉर्ड तोड दिया है।
प्रश्न 3 : दुनिया के सबसे पुराने होटल का नाम क्या है?
उत्तर : जापान का “निशियामा ओंसेन क्यूंकन” दुनिया का सबसे पुराना होटल है। इसे साल 705 में फुजीवारा महितो नाम के एक व्यक्ति ने बनवाया था। और लगभग तेरह सौ साल पुराने इस होटल को आज भी उनके परिवार की 52वी पीढ़ी चला रही है। इस होटल में कुल 37 कमरे हैं। और यहां केवल एक रात ठहरने के किराया 33 हजार रुपए है। और इस होटल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
प्रश्न 4: किस भारतीय फिल्म में कुल 71 गाने हैं?

उत्तर : “इंद्रसभा” भारत की एक ऐसी फिल्म है, जिसमे कुल 71 गाने हैं।
प्रश्न 5 : व्हेल मछली की उल्टी की कीमत क्या होती है?

उत्तर : आपको जानकर हैरानी होगी की एक व्हेल मछली की उल्टी की कीमत सोने से भी अधिक होती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल बहुत महंगे परफ्यूम बनाने में किया जाता है। अभी कुछ वर्ष पहले ही मुंबई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। क्योंकि उसके पास से व्हेल की 1.3 किलो उल्टी बरामद हुई थी। जिसकी कीमत बाजारू भाव में 1 करोड़ 70 लाख रुपए के करीब थी।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
