दोस्तों, सामान्य ज्ञान एक बहुत ही रोचक विषय है। यह एक ऐसा विषय है, जो आपको आजीवन काम देता है। साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षा में इस विषय से सवाल ज़रूर पूछे जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण विषय है।
इसीलिए आपके ज्ञान को बढ़ाने के लिए आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान के ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लाए हैं।
सवाल 1 : आखिर अरब देशों में बिकने वाले सोने का दाम कम क्यों होता है ?
जवाब : इसका मुख्य कारण यह है कि यहाँ की सरकार सोने पर किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती, और न ही कोई एक्साइज ड्यूटी करवाती है। साथ ही यहाँ रहने वाले तमाम लोगों से सरकार किसी प्रकार का कोई टैक्स भी नहीं लेती।
यही कारण है कि भारत में आने वाले अरब देशों के विमानों में सोने की तस्करी करने वाले लोग पुलिस के रंगे हांथों पकड़ें जाते हैं।
सवाल 2 : वह कौन सा देश है जहाँ की सड़कों पर संगीत बजाया जाता है ?
जवाब : जापान के माउंट फुजि शहर जाते समय बीच में ही एक ऐसा रास्ता आता है।, जहाँ पर आपकी गाड़ी के स्पीड के अनुसार संगीत बजने लगता है। जापान देश में पूरे तीन जगह की सड़के मेलोडियस यानि मधुर हैं। जिनका नाम होक्काईडो, वाक़यामा और गुनमा है।
सवाल 3 : पुलाओ तथा वेज बिरयानी में क्या अंतर पाया जाता है ?
जवाब : पुलाव में हम सब्ज़ी और चावल दोनों एक साथ ही पकाते हैं। जबकि वेज बिरयानी बनाते समय हम सब्ज़ी और चावल अलग-अलग पकाते हैं। इन दोनों के मसालों के साथ-साथ इसके चावल में भी अंतर पाया जाता है। बिरयानी को पकाने के लिए कम आंच और अधिक समय लगता है। जबकि पुलाव को हम मध्यम आंच पर पकाया करते हैं।
सवाल 4 : शिमला मिर्च सब्ज़ी में शिमला क्या दर्शाता है ?
जवाब : शिमला मिर्च सब्ज़ी की खेती के लिए शिमला की पर्वतों की मिट्टियों के साथ-साथ यहाँ के वातावरण को भी अनुकूल माना गया है। यही कारण है की इसके प्रति लोगों की ऐसी धारणा हो गई, की शिमला मिर्च की सब्ज़ी को केवल शिमला में ही उपजाया जा सकता है। और लोग इसे शिमला मिर्च भी कहने लगे।
सवाल 5 : वह कौन सा देश है, जहाँ यदि आप अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाये, तो आपको जेल जाना पड़ सकता है ?
उत्तर : यह जगह अमेरिका के समोआ द्धीप पर स्थित है। यहाँ अपनी पत्नी का जनदिन भूल जाना एक कानूनन अपराध माना गया है। यहाँ अगर कोई पति अपनी पत्नी का जन्मदिन एक बार भूल जाये, तो उसे चेतावनी दी जाती है। और अगर कोई पति दुबारा यही करे,यानी अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाये, तो इस स्थिति में उसे जुर्माना देना पड़ सकता है, या फिर उसे जेल भी हो सकती है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS Mania अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
