सामान्य ज्ञान से जुडी जानकारी हर किसी के पास होनी बेहद जरूरी है , कभी भी कोई भी सामान्य ज्ञान से जुड़ा सवाल आप से पूछ सकता है..आज हम फिर आपके लीजिए कुछ रोचक और नॉलेज से भरपूर सवाल लेके आये है तो आईये बिना समय बर्वाद किये शुरू करते है आज के सवाल और उसके जवाब ..
प्रश्न 1 : हीरे की खोज सबसे पहले कहां हुई थी?
उत्तर : संसार में सबसे पहले हीरे की खोज भारत में ही हुई। और साल 1730 तक दुनिया में हीरो का एकमात्र व्यापारी भारत ही था।
प्रश्न 2 : हीरों का इस्तेमाल कहां किया जाता है?
उत्तर : दुनिया में 80% हीरों का इस्तेमाल बड़े बड़े उद्योगों में ड्रिलिंग और कटिंग के लिए किया जाता है। और केवल 20% हीरों का इस्तेमाल ही ज्वेलरी बनाने में किया जाता है।
प्रश्न 3 : पृथ्वी पर सबसे बड़ा हीरा कहां और कब पाया गया?
उत्तर : पृथ्वी पर सबसे बड़ा हीरा साल 1905 में साउथ अफ्रीका में खोजा गया। इस हीरे का नाम ”दा कीटन डायमंड” है। और इसका वज़न 3 हजार 106 कैरेट था।
यह इतना बड़ा था की इसे नौ बड़े बड़े और 100 छोटे टुकड़ों में काटा गया। जिनमे से 7 बड़े डायमंड रानी एलिजाबेथ के पास हैं। और बाकी के दो बड़े टुकड़े लंडन के टावर में जड़े हुए हैं।
प्रश्न 4 : सौरमंडल के उन दो ग्रहों का नाम बताएं जिनका कोई उपग्रह नहीं है?
उत्तर : हमारे सौरमंडल में मर्करी और वीनस दो ऐसे ग्रह हैं। जिनका अपना कोई भी उपग्रह नहीं है।
प्रश्न 5 : स्पेस स्टेशन पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में कितना समय लगाती हैं?
उत्तर : स्पेस स्टेशन को पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में 90 मिनट का समय लगता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है।