प्रश्न 1 : वैक्सीन की 16 डोज लेने वाले व्यक्ति का नाम क्या है?
उत्तर : इंडोनेशिया में रहने वाले अब्दुल रहीम नाम के एक व्यक्ति ने ऐसे लोगों से संपर्क किया, जो बिना वैक्सीन की डोज लिए प्रमाण पत्र लेना चाहते थे। और फिर इसने उन लोगों के बदले वैक्सीन की डोज लेना शुरू किया। इस काम के बदले अब्दुल लोगों से अच्छी रकम वसूला करता था। और जब तक इसकी खबर पुलिस को मिली तब तक इसने 16 डोज लगा लिए थे।
प्रश्न 2 : अपने बालों द्वारा डबल डेकर बस खींचने वाली महिला का नाम क्या है?

उत्तर : “आशा रानी” एक ऐसी महिला हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा भारी डबल डेकर बस (12,000 किलोग्राम) अपने बालों द्वारा खींचने का विश्व रिकॉर्ड हासिल हैं। और अभी तक इनके इस रिकॉर्ड को कोई भी नहीं तोड़ पाया है।
प्रश्न 3 : भारत के उस कैफे का नाम बताएं, जहा लोग टॉयलेट की सीट की बैठकर भोजन खाया करते हैं?
उत्तर : गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक ऐसा टॉयलेट कैफे है, जहां की हर सीट को टॉयलेट का रूप दिया गया है। इस कैफे के मालिक का कहना है कि उन्होंने अपने कैफे का यह थीम इसलिए चुना है ताकि वह लोगों के बीच टॉयलेट और सेनिटाइजेशन के महत्व को समझा सके।
प्रश्न 4 : किसी इंसान के देहांत को किस देश के लोग त्योहार के रूप में मनाते हैं?
उत्तर : पेरू एक ऐसा देश है, जहां किसी इंसान की देहांत होने पर कोई भी उसके मरने का शोक नहीं मनाता, बल्कि इसे एक जश्न के रूप में मनाया जाता है। यहां के लोग किसी की मृत्यु के बाद ढोल ताशे बजवाते हैं। असल में यहां के लोगों का ऐसा मानना है कि ऐसा करने से मरे हुए इंसान को सम्मान मिलता है।
प्रश्न 5 : दुनिया के सबसे लंबे पुलिस ऑफिसर का नाम क्या है?
उत्तर : दुनिया के सबसे लंबे पुलिस ऑफिसर हमारे देश भारत के हैं। इनका नाम जगदीप सिंह है। और यह पंजाब पुलिस में ऑफिसर हैं। इनकी लंबाई 7 फूट 6 इंच है। इसके साथ साथ इनके पैर का साइज भी 19 है। और इनके इसी गुण के कारण इन्हें फिल्म हेरा फेरी में एक किरदार की भूमिका भी दी गई थी। जिसका सर दरवाजे के ऊपर रहता था। और मूवी के अंत तक इनका चेहरा नहीं दिखाया गया था।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
