आज के समय में हर व्यक्ति यही सोचता है की उनका बच्चा खूब पढ़े और एक नाम हासिल करें और विद्यार्थी भी जी जान लगाके प्रत्योगी परीक्षा का तैयारी करते है, वैसे तो हर एग्जाम काफी कठिन होता है लेकिन आज के समय में बहुत से विद्यार्थी लिखित परीक्षा तो निकाल लेते है लेकिन इंटरव्यू में वह सफल नहीं हो पाते और ऐसा इसलिए क्योकि बहुत से विद्यार्थी सामान्य ज्ञान को नज़र अंदाज कर देते है.
वैसे तो सामान्य ज्ञान विषय आसान है लेकिन ऐसे ही आसान से विषय में पूछे गए सवाल में विद्यार्थी फस के रह जाते है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल और उसके जवाब लेके आये है, जिससे आपको भी काफी कुछ सिखने को मलेगा आईये नज़र डालते है आज के बेहद खास और जानकारी से भरपूर सवाल और जवाब पर..
प्रश्न 1 : 188.83 टन वाले भारी विमान को शरीर से बांधकर खींचने वाले व्यक्ति का नाम क्या है?
उत्तर : कनाडा में रहने वाले “केविन फास्ट” ने 17 सितंबर 2009 को 188.83 टन वज़न भारी विमान को 28 फिट 10.46 इंच तक अपने शरीर से बांधकर खींच लिया था। उनका यह रिकॉर्ड ऑफिशियल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
प्रश्न 2 : दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलेट कहा हैं?
उत्तर : दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलेट भारतीय एयरलाइंस (12.4%) के पास है।
प्रश्न 3 : दुनिया के सबसे महंगे गुलाब का नाम क्या है?
उत्तर : दुनिया के सबसे महंगे गुलाब का नाम “जूलियट गुलाब” है। इसकी कीमत 90 करोड़ रुपए तक है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा इसलिए है, क्योंकि डेविड ऑस्टिन नाम के एक व्यक्ति ने इसे कई गुलाबों को मिलाकर बनाया है। इस गुलाब को बनाने में बहुत ही मुश्किल होती है। और इसे बनाने में 15 साल का समय लग जाता है।
प्रश्न 4 : दुनिया की पहली हिंदी बोलने वाली रोबोट के बारे में बताएं।
उत्तर : रांची के रंजीत श्रीवास्तव ने एक ऐसी रोबोट बनाकर तैयार की है, जो मराठी, भोजपुरी अंग्रेजी के इलावा हिंदी भी बोलती है। इस रोबोट का नाम “रश्मि” है। यह भावनाओं को समझने के साथ साथ उनमें विश्वास भी रखती है। रंजीत को इस रोबोट को बनाने का खयाल तब आया जब उन्होंने 2010 में एक रोबोट मूवी देखी। इनके द्वारा बनाए गए रश्मि यानी रोबोट से आप बिल्कुल एक साधारण व्यक्ति की तरह बात कर सकते हैं। आप इससे जितना सवाल पूछेंगे ये उतना जवाब देती जायेगी।
प्रश्न 5 : वह कौन सा जानवर है, जो दूध और अंडे दोनो दे सकता है?
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया में पाया जनवाला “प्लेटिपिस” एक ऐसा जानवर है, जो दूध और अंडे दोनो ही प्रोटीन युक्त भोजन देता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है।