जैसा की हम सभी जानते हैं कि सामान्य ज्ञान आज वर्तमान सामान्य में सबसे जरूरी विषय बन चुका है। यह एकमात्र ऐसा विषय है, जिसका कोई सीमित सिलेबस नही है। बल्कि यह एक ऐसा विषय है, जिसमे प्रतिदिन कोई न प्रश्न जुड़ता ही रहता है, साथ ही इस विषय की जानकारी और ज्ञान के लिए आपको किसी शिक्षक की जरूरत नहीं पड़ती। यह ऐसा विषय है, जो आप बिना शिक्षक के ही आसानी से याद कर सकते हैं। पढ़ सकते हैं। इस विषय की जानकारी से समाज में प्रतिष्ठित पद और मान सम्मान में बढ़ोतरी होती है। यदि आप किसी चार लोगो के साथ बैठे हों, और कोई आपसे कुछ प्रश्न पूछ बैठे, तो उत्तर पता होने पर जो आनंद आपको मिलेगा। उसका कोई हिसाब नहीं। परंतु इसके विपरीत यदि आपको किसी के पूछे हुए प्रश्न का उत्तर नही पता, तो चार लोगों की भीड़ में आपको बुरा अनुभव होगा।
इसीलिए इस विषय की जानकारी , जिसे सामान्य जानकारी कहते है। होना बहुत ही जरूरी है। तो चलिए आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर लाएं हैं। जिसे पढ़कर आपका ज्ञान अच्छा खासा बढ़ जाएगा। और आपको इसे दूसरों के साथ साझा करने में भी बहुत आनंद मिलेगा।

प्रश्न 1 : बैटरी के अच्छे या बेकार होने का पता कैसे लगाया जा सकता है?

उत्तर : बैटरी के अच्छे या बेकार होने का पता लगाने के लिए इसे 6 इंच की ऊंचाई से नीचे गिर दे। उसके बाद यह आकलन करे कि बैटरी कितनी बार उछलती है। अगर बैटरी केवल एक ही बार उछलती है, तो इसका मतलब वह बिल्कुल ठीक है। और अगर बैटरी एक से ज्यादा बार उछले तो समझ जाना चाहिए की या तो बैटरी पूरी तरह खराब हो चुकी है। या फिर कुछ समय में खराब होने वाली है।
प्रश्न 2 : नीदरलैंड के पुलिस की एक खास बात बताएं।

उत्तर : नीदरलैंड जो की यूरोप के उत्तर पश्चिम में समुद्र के किनारे स्थित एक देश है। यहां के पुलिस अपनी कार में हमेशा ही छोटे छोटे टेडी बीयर रखते हैं। क्योंकि इनका ऐसा मानना है की यदि किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना हो जाए, तो उसे टेडी बीयर देकर सांत्वना दिया जा सकता है। क्योंकि टेडी बियर एक ऐसा सॉफ्ट टॉय है, जिसे सभी बच्चे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं।
प्रश्न 3 : एशिया का सबसे बड़ा “ट्यूलिप गार्डन” कहां है?
उत्तर : एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन भारत में जम्मू कश्मीर के जबरवन पर्वत में स्थित है। सिराज बाग के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन को साल 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने खुलवाया था। यह बगीचा लगभग 30 हेक्टर के क्षेत्र में फैला हुआ है। और इस वर्ष यहां 62 किस्मों के 15 लाख फूल लगाए गए हैं।
प्रश्न 4 : भारत में लाल बारिश कहां और कब हुई थी?
उत्तर : भारत के “केरल” राज्य में 25 जुलाई 2001 को लाल रंग की बारिश हुई थी। और बारिश का रंग लाल होने का कारण आज भी रहस्यमय है।
प्रश्न 5 : ब्राजील की सरकार ने गली गली भटकने वाले कुत्तों के हित में कौन सा काम किया है?
उत्तर : ब्राजील में सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के लिए भी एक अलग से शहर बनाया गया है। इस शहर का नाम “फवेला” है। जिसका अर्थ होता है गरीबों की बस्ती। इस शहर में लगभग 1600 से अधिक कुत्ते रहते हैं। और इन कुत्तों की देख रेख के लिए एक दान संस्था भी बनाई गई है। जिसके द्वारा हर महीने इन्हे 10 टन खाना दिया जाता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
