सामान ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके सवाल कोई भी किसी से पूछ सकता है, सामान ज्ञान के सवाल हर जगह ही पूछे जाते है, वजह ये है की इसमें कई तरह के अलग अलग दुनिया जानवर आदि की जानकारी पढाई जाती है इससे हमें सभी तरह का ज्ञान मिलता है। हमारे मन में किसी भी तरह के सवाल आते है तो जीके से हमे उन सभी सवालो की जानकारी मिल जाती है। दूसरी तरफ यूपीएससी के परीक्षा की हम बात करे तो, यूपीएससी की परीक्षा हमारे देश में हर साल लाखों बच्चे देते हैं, और इस एग्जाम को पास करने के बाद आता है इंटरव्यू राउंड जिसमे कुछ ही लोग पहुंच पाते हैं और ये जानकारी तो सबको होती है की ये परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक है।
इंटरव्यू राउंड में सभी कैंडिडेट से उनके विश से जुड़े कई तरह के सवाल पूछे जाते और साथ में उनसे कई ट्रिकी सवाल भी किये जाते जिससे उनके IQ लेवल का अंदाज़ा लगता है कई बार तो ऐसे सवाल भी पूछ लीये जाते है जिसे सुनकर कई सारे कैंडिडेट सोच में पर जाते है और अपनी हाथ में आयी नौकरी को गवा देते है तो ये बहुत ज़रूरी है की आप अपना IQ लेवल को मज़बूत बना ले जिससे आप हर सवाल को अपने दिमाग से आसानी से हल कर पाएंगे और इसी कारन हम आपके लिए इस पोस्ट में कई तरह के सवाल और उसके जवाब लाये है।
प्रश्न 1 : किसी कंपनी को बुर्ज खलीफा पर अपना प्रचार दिखाने के कितने पैसे लगते हैं?
उत्तर : जब कोई कंपनी अपने ब्रैंड का प्रचार बुर्ज खलीफा के ऊपर करवाना चाहती है तो उसे केवल एक बार तीन मिनट तक दिखाने के लिए 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक देने पड़ते हैं।
प्रश्न 2 : चीन में सैनिकों का प्रशिक्षण कैसे दिया जाता है?
उत्तर : चीन में सैनिकों के प्रशिक्षण के दौरान उनकी पोशाक के कॉलर पर दोनो तरफ नुकीले पिन लगा दिए जाती हैं, ताकि वह अपनी गर्दन को सीधा रखें। और उनका ध्यान बस सामने की तरफ हो। और इस तरह वह अच्छे से फोकस कर पाए।
प्रश्न 3 : भारत की सबसे ऊंची इमारत कहां है? और इसका नाम क्या है?
उत्तर : भारत की सबसे ऊंची इमारत कोलकाता के जवाहर लाल नेहरू रोड पर स्थित है। इसका नाम “द फोर्टी टू” है। यह 268 मीटर ऊंची है। और इसमें कुल 65 तल्ले ( फ्लोरस ) हैं।
प्रश्न 4 : स्विट्जरलैंड में टॉयलेट फ्लश करने से संबंधित कैसा कानून है?
उत्तर : स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैरकानूनी माना जाता है। क्योंकि वहां की सरकार का ऐसा मानना है कि ऐसा करने से रात के समय ध्वनि प्रदूषण बढ़ जाता है।
प्रश्न 5 : भारत में पहली नोटबंदी कब हुई थी? और इसमें कौन से नोट को बंद किया गया था?
उत्तर : भारत में पहली नोटबंदी साल 1946 में हुई थी। और उसमे एक हज़ार तथा दस हज़ार के नोट बदल दिए गए थे।