नमस्कार दोस्तों, सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है, जिससे हम सभी परिचित हैं। विद्यालय में होने वाला नामांकन टेस्ट हो या फिर बात किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की हो। इससे जुड़े प्रश्न अनिवार्य होते हैं। अर्थात यह विषय बहुत ही महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। हमारी इस पोस्ट में आज कुछ ऐसे ही प्रश्न उत्तर मौजूद हैं। जिसे पढ़कर आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहायता होगी। आइए शुरू करें..
प्रश्न 1 : एटीएम को किसने बनाया था?

उत्तर : एटीएम को जॉन शेफर्ड बैरन ने बनाया था। जब एक बार 1965 में एक दिन बैरन पैसे निकालने बैंक एक मिनट की देरी से पहुंचे तो बैंक बंद हो चुका था। इसके बाद ही उन्होंने सोचा की क्यों न ऐसी मशीन बनाई जाए, जिससे 24 घंटे पैसे निकाले जा सके। और इस तरह उन्होंने एटीएम मशीन बना डाला।
प्रश्न 2 : मूंगफली खाने के क्या क्या फायदे हैं?
उत्तर : बादाम खाने के बहुत से फायदे हैं। इसके नियमित सेवन से खांसी में राहत मिलती है। मूंगफली शरीर के अंदर गरमाहट लाती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। और इसके सेवन से हृदय भी स्वस्थ रहता है।
प्रश्न 3 : लायर कैसा पक्षी है?

उत्तर : लायर बर्ड दुनिया के सबसे सुंदर पक्षियों में से एक है। यह केवल और केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। इस पक्षी की यह विशेषता है कि यह नकल करने में बहुत ही कुशल है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्तों के भौंकने तथा कारों के आवाज़ की भी नकल कर लेता है।
प्रश्न 4 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना कब हुई?
उत्तर : इस बैंक की स्थापना साल 1806 में बैंक ऑफ कोलकाता के नाम से हुई थी। जिसे बाद में बैंक ऑफ बंगाल के नाम से भी जाना गया। 1921 में बैंक ऑफ बंगाल, बैंक ऑफ बॉम्बे, और बैंक ऑफ मद्रास एक साथ मिल गए, जिसके बाद इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का निर्माण हुआ। उसके बाद स्वतंत्र भारत में 1 जुलाई 1955 को इंपीरियल बैंक का नाम बदलकर भारतीय स्टेट बैंक या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम रख दिया गया।
प्रश्न 5 : इमोजी का अविष्कार कब हुआ?

उत्तर : इमोजी का अविष्कार बीस वर्ष पहले 1999 में एक जापानी कलाकार द्वारा किया गया था। 95% इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने एक न एक बार इमोजी का उपयोग जरूर किया है। कुल 3,019 आधिकारिक इमोजी मौजूद हैं। फेसबुक मैसेंजर पर प्रतिदिन कुल 5,000 करोड़ इमोजी भेजे जाते हैं। भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी फेस विथ टियर्स ऑफ जॉय हैं। ब्रिटेन के कुछ विश्वविद्यालयों में तो इमोजी की पढ़ाई शुरू हो गई है। और प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई के दिन विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
