प्रश्न 1 : दुनिया की सबसे महंगी अंगूर की प्रजाति का नाम क्या है ?
उत्तर : दुनिया की सबसे महंगी ग्रेप्स ब्रीड का नाम “रूबी रोमन” है। इस ग्रेप ब्रीड के केवल एक अंगूर की कीमत 60 हजार है। यह जापान में उगाया जाता है।

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके एक बंच की कीमत 2 लाख 66 हजार रूपये है।
प्रश्न 2 : दुनिया के सबसे अधिक दुर्लभ पेड़ का नाम क्या है? और यह कहां पाया जाता है?
उत्तर : दुनिया के सबसे अधिक दुर्लभ पेड़ का नाम ”काईकोमाईको” है। यह इतना दुर्लभ है कि संसार में इसकी संख्या केवल एक है। यह पेड़ हम केवल “न्यूजीलेंड” में ही देख सकते हैं।
प्रश्न 3 : अरावली की पर्वत श्रृंखला में मौजूद इडाना पर्वत के संबंध में बताएं?
उत्तर : अरावली की पर्वत श्रृंखला में मौजूद इडाना मंदिर ने वैज्ञानिक तक को हिलाकर रख दिया है। दरअसल इस मंदिर में अचानक अपने आप ही आग लग जाती है, और माता रानी के वस्त्र के साथ-साथ पास रखी सभी चीजें जलकर नष्ट हो जाती हैं।
पर सबसे हैरानी वाली बात यह है कि माता की मूर्ति को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। और कुछ देर बाद यह आग अपने आप ही बुझ भी जाती है।
प्रश्न 4 : “हैंड्स पावर बोट” कब और कहां बनाए गए थे?
उत्तर : साल 1927 में फ्रांस में हैंड्स पावर बोट” को बनाकर तैयार किया गया था। इन बोट्स को इनमे लगे रॉड की सहायता से पुश करके चलाया जाता था।
इसकी सबसे खास बात यह थी कि साधारण बोट की तुलना में यह दुगनी स्पीड से चला करती थीं। पर इस तरह के बोट के डिजाइन को लोगों ने नहीं अपनाया, और धीरे धीरे यह विलुप्त हो गईं।
प्रश्न 5 : साउथ कोरिया में इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउज़र का क्या महत्व है?
उत्तर : साउथ कोरिया के 1990 में बनाए गए एक नियम अनुसार इस देश के सभी ऑनलाइन ट्रांजिक्शन, बैंकिंग सर्विसेज केवल इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउज़र के द्वारा ही किए जाने चाहिए , क्योंकि यह ब्राउज़र एक्टिव x सर्टिफिकेट के आधार पर काम करता है।
और यही कारण है कि इस ब्राउज़र के चलते ऑनलाइन फ्रॉड करने वाला इंसान बहुत ही आसानी से पकड़ा जा सकता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. IAS Mania अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Discover more from | News and UPSC Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
