प्रश्न 1 : दुनिया के सबसे खतरनाक हांथी कौन हैं?
उत्तर : “अफ्रीकन बुश एलिफेंट्स” को धरती का सबसे खतरनाक हांथी माना जाता है। यह हांथी हर साल लगभग 500 मानवीय जीवन को समाप्त करने का कारण होते हैं। इसीलिए आज तक इन हाथियों को किसी ने भी पाला नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि केवल भारतीय हाथियों को ही अभ्यस्त किया जा सकता है।
प्रश्न 2 : सबसे कम समय के लिए राजगद्दी संभालने वाले राजा का नाम बताएं।
उत्तर : “राजा लुईस” दुनिया के ऐसे शासक थें, जिन्होंने सबसे कम समय के लिए राजगद्दी संभाली थी। इन्होंने फ्रांस पर केवल 15 मिनट के लिए राज किया था। क्योंकि इनके पिता ने इन्हे जून क्रांति के कारण निकाल दिया था। फिर बाद में पिता की मृत्यु के बाद इन्होंने फ्रांस पर 6 वर्षों तक शासन किया।
प्रश्न 3 : क्या प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है?
उत्तर : प्लास्टिक सर्जरी नाम होने के कारण कई बार लोगों के मन में ऐसा भ्रम होता है कि इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया होगा। लेकिन हम आपको बता से कि यह बिल्कुल गलत है।
क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी का मतलब होता है रेशेपिंग। यानी शरीर के अंग को फिर से ढालना। इस प्रक्रिया में शरीर के किसी दूसरे अंग से स्किन काटकर प्लास्टिक सर्जरी करने वाले अंग पर लगाया जाता है। इसका आरंभ द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था।
प्रश्न 4 : वह कौन सी चीज़ है जिसके पास पंख नही है फिर भी वह उड़ती है।
उत्तर : “पतंग” एक ऐसी वस्तु है, जो बिना पंख के उड़ती है।
प्रश्न 5 : जन्म लिए बच्चों के रोते समय उनकी आंखों में आंसू क्यों नहीं आते हैं?
उत्तर : हमने अक्सर ही देखा है कि जब एक बच्चे का जन्म होता है, तो वह जोर जोर से रोने लगता है। लेकिन इसकी आंखें से एक भी आंसू नहीं निकलते। असल में हमारी दोनो आंखें के ऊपर किनारे में आंसू की थैली (टियर ग्लैंड) मौजूद होती हैं।
एक जन्म लिए बच्चे के अंदर इस थैली में सिर्फ आंखों को नमी देने जीतने ही आंसू बन पाते हैं। क्योंकि इस समय इन थैलियों का उतना विकास नहीं होता कि इनसे आंसू निकल सके। और इसीलिए जन्म लिए बच्चे रोते तो हैं, पर उनकी आंखों से आंसू नहीं निकलते। और समय के साथ साथ इस थैली के विकसित होने पर हमारी आंखों से आंसू आ जाते हैं।
Disclaimer: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है।