सामान ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके सवाल कोई भी किसी से पूछ सकता है, सामान ज्ञान के सवाल हर जगह ही पूछे जाते है, वजह ये है की इसमें कई तरह के अलग अलग दुनिया जानवर आदि की जानकारी पढ़ाई जाती है इससे हमें सभी तरह का ज्ञान मिलता है। हमारे मन में किसी भी तरह के सवाल आते है तो जीके (GK) से हमे उन सभी सवालों की जानकारी मिल जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल और उसके जवाब लेके आये है, जिससे आपको भी काफी कुछ सीखने को मिलेगा आइये देखते है आज के बेहद खास और जानकारी से भरपूर सवाल और जवाब पर..
प्रश्न 1 : किन किन देशों में यूट्यूब बैन है?
उत्तर : दुनिया में ऐसे तीन देश चीन, ईरान और उत्तर कोरिया भी हैं। जिन्होंने अपने देश में यूट्यूब को आज भी बैन किया हुआ है।
प्रश्न 2 : बिजली के तार पर बैठ पक्षी को करेंट क्यों नहीं लगता है?
उत्तर : हम सबने अक्सर ही बहुत सारे पक्षियों को बिजली की तार पर बैठा जरूर देखा है। और हमारे मन में यह प्रश्न उठता है की आखिर इन करेंट क्यों नही लगता है। तो दोस्तो, इसके पीछे एक बहुत ही सामान्य कारण है। क्योंकि सभी पक्षी केवल एक ही तार के ऊपर बैठते हैं। और अपने दोनो पांव को एक ही तार के ऊपर जमाकर रखते हैं। दूसरे तार से संपर्क न होने के कारण सर्किट पूरा नहीं हो पाता है। और यही कारण है कि पक्षियों को कभी भी करेंट नही लगता है।
प्रश्न 3 : माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को कितने लोगों ने देखा था?
उत्तर : माइकल जैक्सन की अंतिम यात्रा को 2.5 अरब लोगों ने लाइव देखा था। और यह अब तक की लाइव देखी जाने वाली सबसे अधिक ब्रॉडकास्ट है।
प्रश्न 4 : क्या कोई व्यक्ति 5 स्टार होटल में केवल पानी पी सकता है?
उत्तर : जी हां, भारतीय सीरीज अधिनियम 1887 के अनुसार भारत में ऐसा कानून भी है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति 5 स्टार होटल में जाकर पानी पी सकता है। और इसके अलावा वह वहां का टॉयलेट भी इस्तेमाल कर सकता है। और यदि होटल उसे ऐसा करने से रोके, या मना करे तो होटल पर कानूनी करवाही भी हो सकती है।
प्रश्न 5 : क्या हो यदि आप पुणे में है, और आपने सड़क पर गुटखा खाकर फैंक दिया?
उत्तर : पुणे में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को गुटखा खाकर सड़क पर फेंकने की अनुमति नहीं है। फिर भी यदि कोई ऐसा करता है, तो दंड के रूप में उसे खुद अपना थूका हुआ गुटखा सड़क से साफ करना होता है।
डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। IAS MANIA अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है।